Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

तीन शादी करने के बाद चौथी बार दूल्हा बनने चला युवक, दुल्हन के सामने ऐसे खुली पोल


 रुद्रपुर। उत्तराखंड के इस शहर में बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूरा मामला जानकर पुलिस भी दंग रह गई है। दूल्हा बनने के लिए युवक ने  शातिर चाल चली। लेकिन, मंडप के नीचे बारात का इंतजार कर रही दुल्हन के सामने दूल्हे सारी पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है
तीन शादियां करने के बाद चौथी बार दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पिता को भी साथ देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  कोतवाली में सीओ अनुषा बडोला ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर को रम्पुरा निवासी नेहा वर्मा ने तहरीर दी कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है और आरोपी के पिता भी उसका साथ दे रहे हैं।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी युवक दहेज के लिए शादी रचाता था। जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता का पति प्रमोद सिंह पुत्र दीवान सिंह शादी की एक साइट के जरिए रिश्ते तलाश कर पूर्व में शान्तिकुंज कॉलोनी नत्थनपुर देहरादून से भी दो लड़कियों के साथ शादी करके उन्हें छोड़ चुका है।
वहीं तीसरी शादी के बाद अब चौथी शादी करने की फिराक में है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 120 बी की बढ़ोतरी कर उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल रहा था। मामले में डीजीपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम को आरोपी के दिल्ली में एक किराए के मकान में रहने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और पुष्टि होने पर रविवार को आंबेडकर नगर दक्षिणपुरी दिल्ली से प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ में उसके पिता दीवान सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का पिता बनाता था शादी का प्लान
सीओ अनुषा बडोला ने बताया आरोपी प्रमोद का पिता दीवान सिंह बार-बार

शादी करने का प्लान बनाता था। इसमें आरोपी शादी की एक साइट के जरिए युवतियों को ढूंढते थे। साथ ही उनसे दहेज की मांग करते थे। दहेज की रकम खत्म होने के बाद युवती के घर वालों से और रकम की मांग की जाती थी। रकम नहीं मिलने पर दोनों फरार हो जाते थे। पहले की दो पत्नियों ने भी आरोपी के खिलाफ दिल्ली और कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज करवाया था। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों का कोई ठिकाना नहीं था। शादी करने के बाद हर बार अपना निवास स्थान बदल देते थे। दोनों हमेशा दहेज के नाम पर लाखों की रकम ऐंठने की फिराक में रहते थे। 

You may have missed

Advertisement