Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

कांग्रेस ने एनडी तिवारी का जन्म व पुण्यतिथि मनाई  


बागेश्वर । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री नारायाण दत्त तिवारी की जन्मतिथि व पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि तिवारी विकास पुरुष है। आज भी जिले में जिनता भी विकास दिख रहा है उन्हीं के मुख्यमंत्री काल में हुआ है। ऐसा विकास अन्य किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नहीं हुआ है। एचएमटी फैक्ट्री रानीबाग उन्हीं की देन थी। आज की सरकारों ने उसे बंद कर दिया है। लोगों को रोजगार देने वाली फैक्ट्री बंद हो गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, लोकमणि पाठक, कवि जोशी, गोपा धपोला, राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, कमल टम्टा आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement