August 11, 2026

कोटद्वार में लहराया बागेश्वर की बेटियों का चरचम


बागेश्वर ।  राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर की बेटियों का दबदबा रहा। यहां की बेटियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पांच से सात नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग में जिला दूसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर कोच राजेश कुमार व टीम प्रभरी ललित, शबाना व संगीता रहे। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सौन, जिला खेल समन्वयक द्रोणाचार्य अवार्डी कमलेश तिवारी आदि ने खुशी जताई है।