Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

हाई हील्स पहनने वाले हो जाएं सावधान, क्योंकि इसके ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती है ये गंभीर बीमारी


आजकल तो हाई हील्स पहनना फैशन का अहम पार्ट हो गया है. हाई हील्स में लड़कियां काफी ज्यादा खूबसूरत तो दिखती हैं लेकिन वह सेहत के लिए ठीक नहीं है. दरअसल, सेहत के हिसाब से फ्लैट जूते-चप्पल अच्छे माने जाते हैं. जो आपके पैर के शेप के हिसाब से रहे. लेकिन जब आप हाई हील्स पहनते हैं तो आपके पैर का शेप अलग हो जाता है. कहने का मतलब यह है कि वह नेचुरल शेप में नहीं रहता है. इसके कारण हड्डियों का शेप भी बिगड़ सकता है. आज हम आपको हाई हील्स पहनने के नुकसान बताएंगे. साथ ही यह आपको कई सारी बीमारी भी देती है.
हाई हील्स पहनने से होती है ये बीमारी
ज्यादा हाई हील्स पहनने से पैरों में बनियन की समस्या हो सकती है. साथ फ्यूचर में इससे आपको पोडियाट्री की दिक्कत हो सकती है. हाई हील्स पहनने से पैरों की उंगलियां आपसे में चिपक जाती है जिसके कारण शेप खराब हो सकता है. पैरों में पोडियाट्री भी हो सकती है. अंगुठा के पास की हड्डी निकल जाती है जिससे पूरे पैर का शेप खराब हो जाता है.
हाई हील्स पहनने से होते हैं नुकसान
हाई हील्स पहनने से पैरों को भारी नुकसान होता है. जैसे रूमेटाइड अर्थराइटिस साथ ही पैरों का शेप बिगड़ जाता है.
क्लॉ टो की समस्या हो सकती है जिसमें आपके अंगूठे दूसरी उंगलियों से चिपके नजर आते हैं.
जोड़ों में दर्द
टखने में मोच
पैर की उंगलियों का ओवलैप होना. जिसके कारण भद्दे दिखते हैं.
हाई हील्स पहनने से आपको कम में भी दर्द की शिकायत हो सकती है.

You may have missed

Advertisement