Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

हाथ में अवैध तलवार लेकर ग्रामीणों को डरा धमका रहा व्यक्ति गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।  दन्या थाना क्षेत्रान्तर्गत तलवार लेकर ग्रामीणों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थाना दन्या को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रमेश चंद्र जोशी नैनोली गाँव में तलवार लेकर घूम रहा है और ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया, पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रमेश चंद्र जोशी हाथ में तलवार लेकर ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। अभियुक्त रमेश चंद्र जोशी के कब्जे से एक अवैध लोहे की तलवार बरामद कर मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रमेश चंद्र जोशी पुत्र स्व. पूरन चंद्र जोशी निवासी नैनोली पोस्ट खटियोला, दन्या के विरुद्ध थाना दन्या में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह भाकुनी, हैड कांस्टेबल देशराज, होमगार्ड ललित प्रसाद शामिल रहे।

Advertisement