Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

वेतन एवं पेंशन की धनराशि का भुगतान न होेने पर किया प्रदर्शन

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) तीन माह से वेतन एवं पेंशन की धनराशि का भुगतान न होेने पर उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने कार्यबहिष्कार करते हुए निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया। कहा कि जल्द ही भुगतान न होने पर आर पार का आंदोलन चलाया जायेगा।
यहां निगम मुख्यालय में महासंघ से जुडे हुए कर्मचारी प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीन कुमार रावत के नेतृत्व में इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने अपनी मांगों के समाधान के लिए कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तीन माह से वेतन व पेंशन न मिलने के कारण पेयल निगम के सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पूर्व में पेयजल निगम को वेतन एवं सेन्टेज के अंतर की धनराशि का भुगतान सरकार द्वारा किये जाने के शासनादेश है इसके उपरांत भी शासन व सरकार द्वारा वेतन पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि विगत तीन माह से वेतन न मिलना कार्मिकों के मौलिक अधिकारों का हनन है और शासन व सरकार को प्रत्येक दशा में कार्मिकों के वेतन व पेंशन भत्तों का भुगतान किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कार्मिों का शोषण किया जा रहा है और उनके द्वारा कार्य बहिष्कार करते हुए अधिकारियों से मांग की गई है कि यदि उनके द्वारा कार्मिकों से कार्य कराना है तो उससे पूर्व उनका तीन माह का वेतन का भुगतान किया जाये तत्पश्चात ही कार्मिकों से काम लिया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि पेयजल मंत्री एवं सचिव से भी कर्मचारियों के तीन माह से लंबित पेंशन व वेतन के भुगतान हेतु गुहार लगाई गई थी लेकिन कार्यकरत 1019 अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रतिमाह 8.67 करोड वेतन एवं 2136 सेवानिवृत्त कार्मिकों के प्रति माह पेंशन का व्यय भार रूपये 4.78 करोड है जिसमें अन्य भत्ते सम्मिलित नहीं है पर आज तक कार्यवाही न किये जाने से कार्मिकों में रोष है। इस अवसर पर कार्यबहिष्कार में उत्तराखंड पेयजल निगम डिप्लोमा इंजीनियर संघ एवं प्रदेश डिप्लोमा महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामकुमार एवं सचिव अजय बेलवाल ने आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर धरने में प्रवीन सिंह रावत, आर के रोनिवाल, धर्मेन्द्र चैधरी, कुशाल सिंह राणा, नवीन थापा, भगवती प्रसाद, गौरव सिंह फरस्वाण, प्रीतम सिंह सहित अनेक कर्मचारी शामिल थे।

You may have missed

Advertisement