Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

किसानों की समस्याओं पर कल मौन उपवास करेंगे हरीश रावत


हरिद्वार ।  जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को देहरादून के गांधी पार्क में मौन उपवास करेंगे। हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राव आफाक अली ने कहा कि 1100 रुपये की सहायता राशि प्रदान कर आपदा ग्रस्त किसानों का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सीएम हरीश रावत ने 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी। राव आफाक ने कहा कि 1100 रुपये की धनराशि भी सभी किसानों को नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि सीएम हरीश रावत चोटिल होने के बावजूद किसानों के हित में मौन उपवास करेंगे। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान ने कहा कि हरीश रावत किसानों के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। उत्तराखंड सरकार को जगाने एवं किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए घायलावस्था में भी मौन उपवास के लिए तैयार हैं। पूर्व दर्जाधारी किरणपाल वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता की चिंता नहीं है। प्रदेश का विकास कांग्रेस सरकार के शासन में हुआ है। इस मौके पर अमन कुमार, आबाद अल्वी, राजेश चौहान, राजू सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisement