Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

उमेश अध्यक्ष व कुंदन बने सचिव


बागेश्वर । टिप्पर संगठन की यहां आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बाबा बागनाथ बागेश्वर ओनर यूनियन के लिए उमेश गोस्वामी को अध्यक्ष व कुंदन नेगी को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अमित रावत व प्रकाश मेहरा उपाध्यक्ष, भूपाल मेहता सह सचिव तथा कुंदन फर्त्याल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया है। इयके अलावा सभी ने अंडर लोड वाहन चलाने पर सहमति जताई है। ओवर लोड वाहनों का चालान हुआ तो संगठन कोई मदद नहीं करेगी।

Advertisement