Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

महानिर्वाण दिवस पर डॉ. आंबेडकर को याद किया


बागेश्वर ।  संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि को महानिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्वक याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब एक संविधान निर्माता के साथ ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और प्रख्यात न्यायविद थे, अस्पृश्यता और जाति प्रतिबंध जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए अंबेडकर हमेशा से प्रयासरत रहते थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, बबलू नेगी, भैरवनाथ टम्टा, सुनील भंडारी, गोपा धपोला, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

Advertisement