April 1, 2026

गृहमंत्री अमित शाह 400 जवानों की सुरक्षा में होंगे


ऋषिकेश ।  स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। आयोजन स्थल और आसपास करीब 400 पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनात की गई है। इनमें जल पुलिस, एसडीआरएफ व अन्य कई तरह के सुरक्षा एजेंसी से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। शुक्रवार को एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने परमार्थ आश्रम में एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर के साथ पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी से अवगत कराया। ड्यूटी पर मोबाइल यूज नहीं करने के लिए कहा। संदिग्ध पर नजर रखते हुए उनकी धरपकड़ के निर्देश दिए। कार्यक्रम के तीन घंटे पहले ही संबंधित ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने को कहा। मौके पर एसपी चमोल रेखा यादव, एएसपी जया बलोनी, जोधराम जोशी, चंद्र मोहन सिंह, वीर सिंह, अनूप काला, एसडीएम यमकेश्वर स्मिता परमार, सीओ पौड़ी श्यामदत्त नौटियाल, विभव सैनी आदि मौजूद रहे।