April 25, 2026

सल्ट के झिमार बाजार में पलटी बस पुलिस द्वारा तत्परता से मौके पर पहुंचकर जनता की मदद से घायलो को पहुचाया अस्पताल,

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) आज  कुमाऊॅ आर्दश सहकारिता बस संख्या- यूके-04 पीए-0696 जो कि मौलेखाल से 24 बालिकाओं, 01 टीचर, 01 पीआरडी को अल्मोड़ा खेल महाकुम्भ में सम्मिलित होने ले जा रही थी। सल्ट से 10 किलोमीटर की दूरी पर समय-11.50 बजे झिमार बाजार के पास अचानक पलट जाने की सूचना पर सल्ट पुलिस द्वारा तत्परता से मौके पर पहॅुचकर जनता की मदद से रेस्क्यू चलाते हुए बस में सवार सभी बच्चों एवं अन्य को बस से सुरक्षित बाहर निकालकर 07 घायल बालिकाओं को तत्काल देवायल के हास्पिटल में उपचार के बाद रामनगर उपचार हेतु रेफर किया गया है। थाना प्रभारी सल्ट ने बताया कि चालक श्री प्रकाश चन्द्र सुन्दरियाल पुत्र श्री चिन्ता मणि निवासी- काठ की नाव, तल्ला सल्ट ने बस पलटने का कारण ब्रेक फेल होना बताया है।अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।