Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

सल्ट पुलिस ने 20 किलो 999 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के अनुपालन में आज  उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 दिनेश पान्डे, का0 संजय कुमार दौराने वाहन चैकिंग पुलिस सहायता केन्द्र मरच्यूला सैन्ट्रो वाहन संख्या- PB-10-BH6714 को चैंक किये जाने पर चालक भोला चौधरी उम्र-28 वर्ष* पुत्र देवी सिंह, निवासी- ललित पुर, पीरूमदारा, थाना- रामनगर नैनीताल के कब्जे से दो कट्टों में अवैध गांजा क्रमश:12 किलो 744 ग्राम तथा 08 किलो 255 ग्राम (कुल- 20 किलो 999 ग्राम, कीमत- अस्सी हजार लगभग) बरामद कर अभियुक्त भोला चौधरी को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में मु0अ0सं0- 01/19, धारा- 20/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष सल्ट हरीश प्रसाद ने बताया कि रसिया महादेव पौड़ी गढ़वाल से रामनगर बेचने हेतु ले जा रहा था। तस्करी में प्रयुक्त सैन्ट्रो वाहन को सीज किया गया है।

Advertisement