August 27, 2026

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार युवक की मौत


चमोली ।   ग्वालदम मोटर मार्ग पर गंगानगर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस चौकी सिमली प्रभारी सतैंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार रात्रि करीब 8 बजे ग्वालदम मोटर मार्ग पर नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग की ओर आ रहा बाइक सवार दीपक रावत पुत्र धर्म सिंह रावत(22) निवासी ग्राम बैनोली, नारायणबगड़ अनियंत्रित होकर गंगानगर के समीप घायल हो गया। जिसको 108 आपातकालीन सेवा से तत्काल उपजिला अस्पताल सीएचसी कर्णप्रयाग भेजा गया। जहां पर उपचार के दौरान दीपक रावत की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।