March 5, 2026

नए साल का सूर्यग्रहण आज

 

 .बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) नये साल में पहला सूर्यग्रहण छह जनवरी को लगेगा। पहला सूर्यग्रहण पौष अमावस्य यानी छह जनवरी की मध्यरात्रि तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक साल 2019 में तीन सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला ग्रहण 6 जनवरी को, दूसरा 2 जुलाई और तीसरा 26 दिसंबर को दिखाई देगा। हर सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशियों पर पड़ता है। किसी राशि के लिए ग्रहण शुभ समाचार लेकर आता है तो किसी के लिए चिंता और किसी पर कोई प्रभाव नहीं डालता। वहीं साल का पहला ग्रहण सभी राशियों पर अपना असर दिखाएगा।