Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

रतन टाटा को शेयर बाजार से मिला 10,600 करो


मुंबई । टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर निवेशकों को मालामाल कर रहे हैं वहीं टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर ले जाने वाले उद्योगपति रतन टाटा के लिए जन्मदिन का शानदार उपहार भी इन शेयरों ने ला दिया। आज केवल 70 मिनट में दोनों कंपनियों के शेयर रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंचे और 10,600 करोड़ रुपए के मुनाफे वाला गिफ्ट रतन टाटा को मिला। मार्केट कैप 1,70,809.67 करोड़ रुपए पर आ गया जोकि कल के मुकाबले 4,430 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
दोनों कंपनियों के शेयर 52 हफ्तों के हाई पर हैं। ये तो हो गया केवल एक दिन बिजनेस अगर पूरे साल 2023 की बात करें तो टाटा ग्रुप की कंपनियों ने निवेशकों को 6 लाख करोड रुपए का मुनाफा कराया है। टाटा ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयर इस साल मल्टीबैगर बने हैं जबकि एक आईपीओ ने टाटा ग्रुप में निवेश करने वाले इन्वेस्टर को बंपर रिटर्न दिया है। एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा ग्रुप शेयर बाजार के निवेशकों को साल 2023 में जमकर अमीर बना चुकी है। उल्लेखनीय है कि टाटा संस के चैयरमैन रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था और कल वे अपना 86वां जन्मदिन मनाएंगे।

Advertisement