Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

कांग्रेस नेता हत्याकांड: दूसरे दिन भी रहा संजय नगर बन्द

रुद्रपुर ( आखरीआंख समाचार )  कांग्रेस वार्ड 11 अध्यक्ष नीरज कुमार की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर देने की घटना से जहां क्षेत्र में अभी भी भय का माहौल बना हुआ है वहीं उनके निधन पर संजयनगर खेड़ा के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान शोक में पूरी तरह से बंद रहे। श्रीश्री दुर्गा मंदिर कमेटी एवं व्यापार मण्डल संजयनगर खेड़ा द्वारा मंदिर के समक्ष संयुक्त शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्व- नीरज क्षेत्र में मृदुल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते थे और मंदिर के लिए भी उन्होंने वर्षों निस्वार्थ सेवा की। इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष अमल मंडल, पूर्व पार्षद विकास मल्लिक, अमल मिस्त्री,  रंजीत तिवारी, देवानंद स्वर्णकार, जगदीश राय, हरीशंकर गोलदार, परिमल, आनंद शर्मा, मानस बैरागी, भोपाल राय, प्रदीप ढाली, प्रकाश मल्लिक, राजकुमार राय, तपन साना, मनिन्द्र बड़ई, तपन विश्वास, कमलेश बाछाड़, उत्तम चैधरी सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी व व्यापारी मौजूद थे।उधर हत्यारोपी के निवास पर के आवास पर अभी भी पुलिस तैनात है। सुभाष विश्वास के घर में कोई मौजूद नहीं है और मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ है। हत्या के मामले में स्व- नीरज के भतीजे ने संजू विश्वास, अविनाश विश्वास, सूरज विश्वास, उनके पिता सुभाष विश्वास और एक अन्य व्यक्ति रंजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस तीन आरोपियों को रात गिरफ्तार कर चुकी है।

You may have missed

Advertisement