Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

अब आकस्मिक अवकाश के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन


बागेश्वर ।  अधिकारियों को अब आकस्मिक अवकाश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आईएफएमएस के माध्मय से यह प्रक्रिया होगी। एक जनवरी से यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू होगी। सचिव लोक निर्माण, आयुष एवं आयुष विभाग के सचिव पंकज पांडेय के हस्ताक्षर से गुरुवार को जारी पत्र के अनुसार अब अधिकारियों को आकस्मिक अवकाश ऑफलाइन आदेवन में नहीं मिलेगी। इसके लिए उन्हें आईएफएसएम के माध्मय से आवेदन करना होगा। एक जनवरी से यह व्यवस्था लागू होगी। आदेश के अनुसार अधिकारी द्वारा अपनी लॉग-इन आईडी के माध्मय से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद माई लीव सेशन में अप्लाई लीव उपलब्ध बटन पर क्लीक करते हुए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। नये साल से ऑफलाइन अवकाश स्वीकृत नहीं होंगे।

Advertisement