Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

खाद्य निरीक्षक ने लोद में बटवाया 3 महीने का राशन


अल्मोड़ा. । खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक प्रेमा बिष्ट ने तहसील क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत मनसारीनाला, लोद घाटी, रनमन मनान क्षेत्र में अनेक सस्ता गल्ला दुकानों का निरीक्षण किया। तथा अनियमितता पाए जाने पर एक डीलर का चालान काटा गया। इस दौरान उन्होंने सस्ता गल्ला डीलरों को यथा समय राशन का वितरण करने तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। खाद्य निरीक्षक ने लोद गांव में सस्ता गल्ला विक्रेता के निधन के चलते तीन माह के खाद्यान्न का वितरण दूसरे डीलर के माध्यम से करवाया। उन्होंने बताया कि गांव में कुल 65 राशन कार्ड धारक हैं जिन्हें सरकारी राशन वितरित किया गया। ग्राम प्रधान नीमा देवी का कहना है कि ग्रामीणों को सुचारू रूप से राशन मिल रहा है। तथा उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नही है। इस दौरान खाद्य निरीक्षक ने खाद्यान्न विक्रेताओं के अभिलेखों, स्टॉक आदि की जांच की। जबकि ग्राम प्रधान सुरेंद्र रावत, सस्ता गल्ला विक्रेता संघ अध्यक्ष रमेश भाकुनी, लक्ष्मण सिंह मेहरा, पप्पू रौतेला, प्रेम सिंह, हंसी बोरा, आनंद सिंह रमेला आदि ने विक्रेताओं से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया।

Advertisement