Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

पूर्व प्रधान ने 9.65 लाख उधार लेकर बंद खाते के चेक थमाए, रिपोर्ट दर्ज


हल्द्वानी. ।  बागजाला के पूर्व प्रधान ने अपने परिचित से 9.65 लाख रुपये उधार लिए और गारंटी बतौर कुछ चेक दिए, आरोप है कि चेक वर्षों पहले बंद हो चुके बैंक खाते के निकले। रकम वापस न मिलने पर पीड़ित की तरफ से एसएसपी को शिकायत की गई। एसएसपी के निर्देश पर काठगोदाम थाना पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर रोड के घुड़दौड़ा स्थित चांदनी चौक निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि देवला तल्ला पजाया निवासी यशपाल आर्या से उनके घनिष्ठ संबंध थे। आरोप है कि कुछ साल पहले यशपाल ने पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर उनसे 9.65 लाख रुपये उधार मांगे थे। बताया कि उन्होंने अपनी जमीन बेचकर यशपाल को रकम उधार दी थी। आरोपी ने बतौर गारंटी 4.65 लाख और पांच लाख रुपये के दो चेक दिए थे। रुपये वापस न मिलने पर रविंद्र ने चेक बैंक में लगाए तो चेक निरस्त हो गए। पता चला कि यशपाल आर्या ने जिस बैंक खाते के चेक दिए थे वह खाता करीब चार वर्ष पहले ही बंद कराया जा चुका है। आरोप है कि यशपाल ने खुद को नेता बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया।

Advertisement