March 5, 2026

मोटर मालिकों को मिला अपना किराया

बागेश्वर । जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने गत विधानसभा उप चुनाव में अधिग्रहित वाहनों का किराया सहायक परिवहन अधिकारी को उपलब्ध करा दिया है। उन्होंने 02 वाहन स्वामियों को चेक देते हुए शेष वाहनों के किराया चेक परिवहन विभाग को सौंपे।
उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपना किराया सहायक परिवहन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त करने को कहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में विभिन्न प्रयोजन में अधिग्रहित वाहनों के चैक एआरटीओ कार्यालय में दिए हैं जिसे वे किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने वाहन चालकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं किराया निकाले जाने पर वाहन चालकों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।