तहसील में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
बागेश्वर गरूड़ । तहसील में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ करते हुए तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने कहा आधार सेवा केंद्र खुलने से अब लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी। तहसील गरुड़ में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ करते हुए तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने कहा कि आधार सेवा केंद्र में लोग अपने आधारकार्ड में संशोधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग आधारकार्ड में अपना नाम, पता, फोन नंबर व जन्मतिथि में संशोधन करा सकते हैं। उन्होंने संचालक को निर्देश देते हुए कहा कि क्रम के अनुसार ही संशोधन करें, किसी भी प्रकार की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मोहन जोशी, हरीश जोशी, हेम चंद्र पांडे, दिनेश नेगी आदि मौजूद थे।
