Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

मूल निवास, भू-कानून के लिए 15 को बागेश्वर में प्रदर्शन, कुली बेगार समान सरयू में बहेगी प्रतियां


हल्द्वानी ।  मूल निवास 1950 से जारी करने और राज्य में भू-कानून की मांग को लेकर 15 जनवरी को बागेश्वर में आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी संगठन की ओर से नवाबी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में बुलाई सर्वदलीय बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। इसमें उत्तराखंड क्रांति दल, स्वराज हिंद फौज, व्यापार मंडल, छात्र संघ, सच के साथ संगठन और आईटीआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा, उत्तराखंड में पहाड़ियों के हक की लड़ाई के लिए सभी युवाओं ने कमर कस ली है। 15 जनवरी उत्तरायणी के दिन सरयू बगड़ बागेश्वर में आंदोलन होगा। जहां हजारों की संख्या में आंदोलनकारी एकत्रित होंगे और स्थाई निवास प्रमाण पत्रों को कुली बेगार प्रथा की तर्ज पर सरयू में बहाया जाएगा। 28 जनवरी को हल्द्वानी में हजारों आंदोलनकारी एकत्रित होंगे। स्वराज हिंद फौज के अध्यक्ष सुशील भट्ट और व्यापारी नेता सौरभ भट्ट ने कहा कि भू-कानून और मूल निवास 1950 हमारा हक है। इसे पाने के लिए हम किसी भी हद तक सरकार से लड़ने के लिए तैयार हैं। यूकेडी नेता सुशील उनियाल और सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा ने कहा, बाहरी राज्यों से आए लोगों ने सरकार के साथ-मिलकर पूरे पहाड़ को बर्बाद कर दिया है। जनता की मांग के अनुसार कानून लागू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। बैठक में हेमंत पंत, सामाजिक कार्यकर्ता कमल जोशी, आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र रौतेला, हरीश जोशी, इंजीनियर गोकुल मेहरा, मधुकर बनोला, कौशल पाठक, बिरजू मयाल, भूपेश जोशी, छात्र संघ नेता अजय, राजेंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम तिवारी, दयाल पांडे, हेम पंत, अमित कोहली, शिवम अधिकारी, हिमांशु पांडे, सुभाष तिवारी, दीप जोशी, चंदन अधिकारी रहे।

You may have missed

Advertisement