Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

पहाड़ी महासभा ने धूमधाम किया मकर संक्रांति (उत्तरायणी) महोत्सव का आयोजन


हरिद्वार । पहाड़ी महासभा ने मकर संक्रांति (उत्तरायणी) महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया। शिवलोक कालोनी स्थित शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट एवं महंत रघुवीर दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति के विषय में जानती है। उन्होंने पहाड़ी महासभा द्वारा कराए गए मकर संक्रांति (उत्तरायणी) महोत्सव की प्रंशसा की। महोत्सव में बच्चों से लेकर अन्य लोग पहाड़ी गीतों पर जमकर नाचे। महंत रघुवीर दास ने कहा कि किसी भी समाज की संस्कृति पेड़ की जड़ के समान है। जिस प्रकार पेड़ का अस्तित्व उसकी जड़ के बिना कुछ नहीं, उस प्रकार हर समाज की संस्कृति ही उसका आधार होती है। बच्चों ने जागर पर अपनी विशेष प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस दौरान महिलाएं भी परम्परागत वेशभूषा पहनकर कार्यक्रम में पहुंचीं। कार्यक्रम का संचालन निशा नोडियाल ने किया। इस दौरान पहाड़ी महासभा के महामंत्री इंद्र सिंह रावत, विवेक उनियाल, एसपी चमोली, सुनील नैथानी, दिनेश सकलानी, दीपक पांडेय, तरुण व्यास, विजय ग्वाड़ी, दिनेश लखेड़ा, दीपक नौटियाल, नंदन रावत, अजय, मनोज पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement