Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

कपकोट के ऊपरी भागों में बर्फबारी शुरू,डीएम ने दिए सतर्कता के निर्देश

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जनपद बागेश्वर अंतर्गत तहसील कपकोट के ऊपरी क्षेत्रो मैं से बदियाकोट, झूनी, खलझुनी, धुर, विनायक,कर्मी क्षेत्र के अंतर्गत तोली, पैठी, बघर, तथा लीती कुँवारी , बोरबलड़ा, सुराग , कालो , डोला, वाछम,खाती आदि इलाकों मैं प्रातः 7 बजे लगभग 1-2इंच के करीब बर्फबारी हुई है।
इन मैं से अभी खाती, विनायक ,धुर मैं बर्फबारी जारी है। उक्त क्षेत्रों मैं लगातार जिला प्रशासन नज़र बनाये हुए है, वर्तमान मे उक्त क्षेत्रों सभी सड़क मार्ग खुले हुए है,किसी प्रकार की हानि की सूचना प्राप्त नही है, स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु दुवारा सम्बन्धित विभागों को स्थिति मैं नज़र बनाये रखने व किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर त्वरित प्रतिवादन करने के निर्देश दिए गए है।

Advertisement