Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

1.87लाख नगदी के साथ आठ जुआरी पकड़े


पिथौरागढ़ ।   जाजरदेवल पुलिस ने सार्वजनिक क्षेत्र में जुआ खेलते हुए आठ जुआरी पकड़े हैं। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने वड्डा झौलखेत खेल मैदान के समीप छापा मारा। इस दौरान वर्तियाकोट, रियांसी, सुवाकोट के जितेन्द्र राना, भूपेन्द्र सिंह, मोहन भट्ट, विनोद भट्ट, अमन खेतवाल, गणेश राम, महेन्द्र सिंह व हिमांशु सिंह को जुआ खेलते पकड़ा। उनके पास से एक लाख 87 हजार 300 रुपये व एक ताश की गड्डी भी बरामद हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ भादवि की धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। टीम में वड्डा चौकी प्रभारी जितेन्द्र सौराड़ी, अपर उपनिरीक्षक सुरेश सिंह ढेक, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, पंकज भण्डारी, कुबेर सिंह, गोविन्द वर्मा, विद्यासागर कसन्याल, दीपक टम्टा,आनन्द कुमार, कांस्टेबल मनोहर कापड़ी, प्रकाश नगरकोटी शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement