Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

क्या आप भी खाना खाने के बाद पीते हैं चाय-कॉफी तो एक्सपर्ट से जानें सही जवाब


कई लोग चाय के बहुत शौकीन होते हैं और वे खाना खाने के बाद भी चाय पीना पसंद करते हैं. लेकिन एक्सपर्ट की सलाह है कि खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना सही नहीं है. खाना खाने के बाद हमारा पाचन तंत्र भोजन को हजम करने में लगा रहता है. अगर इस दौरान हम चाय जैसे गर्म पेय का सेवन करते हैं तो पेट में एसिडिटी का स्तर बढ़ जाता है. इससे एसिडिटी, अपच, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आइए
इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि भोजन के कम से कम 1-2 घंटे बाद ही आपको चाय या कॉफी लेनी चाहिए. इतने समय में आपके पेट में पचने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और गर्म जीचें पीने से कोई हानि नहीं होगी.
खराब पाचन तंत्र
चाय या कॉफीन में कैफीन होता है जो पेट की लाइनिंग को उत्तेजित करता है. इससे एसिडिटी, गैस, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
ब्लड प्रेशर पर बुरा असर
चाय में कैफीन होता है, जो कि एक स्टिमुलेंट है. यह हमारे शरीर में तनाव उत्पन्न करता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. खासकर जब हम खाना खाकर चाय पीते हैं तो पाचन प्रक्रिया कमजोर होने से कैफीन का असर और भी बढ़ जाता है. अगर कोई व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर का मरीज है तो डॉक्टर उन्हें खाने के बाद चाय बिल्कुल न पीने की हिदायत देते हैं. क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल से बाहर हो सकता है और गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
आयरन की कमी
खाना खाने के बाद हमारा पाचन तंत्र उसे पचाकर उससे पोषक तत्व अवशोषित करने की प्रक्रिया में लग जाता है. लेकिन अगर हम इसी बीच में चाय या कोई अन्य पेय लेते हैं तो पाचन प्रक्रिया बाधित हो जाती है और पोषक तत्व ठीक से शरीर में समाहित नहीं हो पाते. इससे खासकर आयरन की कमी होने लगती है क्योंकि चाय में टैनिन होता है जो आयरन के अवशोषण में बाधा डालता है. आयरन की कमी से एनीमिया, थकान जैसी समस्याएं होती हैं.
सिर दर्द की समस्या
खाने के बाद चाय पीने से सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती है.चाय में उपयोग होने वाले दूध में करीब 2.8त्न लैक्टोज होता है. कई लोगों के शरीर में लैक्टोज को पचाने का एंजाइम नहीं होता है जिससे उन्हें इसे हजम करने में दिक्कत होती है. इस स्थिति में लैक्टोज आंतों में जाकर गैस और दबाव पैदा करता है जो सिरदर्द का कारण बन सकता है.

You may have missed

Advertisement