Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

शहीद दिवस के रूप में मनाई गांधी की पुण्यतिथि


बागेश्वर ।  जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में गांधीजी ने जो भूमिका निभाई वह किसी से छिपी नहीं है। अहिंसा के पुजारी ने आंदोलनों को नई दिशा दी और देश को आजाद कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, कवि जोशी, रमेश भंडारी, प्रकाश बाछमी, दान सिंह टंगड़िया, लोकमणि पाठक, गोपा धपोला, ललित गिरी, सुंदर लाल, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement