Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

युवा कांग्रेस ने सीएम के दौरे को बताया निराशाजनक


पौड़ी. ।   बीते शनिवार को मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे पर युवा कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया गया। युवा कांग्रेस ने सीएम के दौरे को निराशाजनक बताया है। कहा कि इस दौरे से पौड़ी के लोगों को निराशा हाथ लगी है। पत्रकारों से बातचीत में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि एक बार फिर पौड़ी के लोगों को निराशा हाथ लगी है। सीएम के दौरे में सरकारी मशीनरी का खुलेआम जमकर दुरुपयोग कर किया गया। आरोप लगाया कि कर्मचारियों को शोषण कर जिला प्रशासन की मदद से भीड़ तो जुटा ली लेकिन पौड़ी मंडल मुख्यालय को कोई भी ऐसी सौगात नही दी गयी जिससे कि मण्डल पौड़ी की दुर्दशा में सुधार हो सके। कहा कि 800 करोड़ की हवा हवाई घोषणा में भी पौड़ी को कुछ नहीं मिला बल्कि इससे ज्यादा पैसा तो जिला प्रशासन के द्वारा उनके सम्मान में खर्च दिए गए, जिससे सरकारी खजाने का नुकसान हुआ है। आरोप लगाया कि पौड़ी मुख्यालय की एक समस्या पर भी मुख्यमंत्री नही बोले। कहा कि सरकार पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को इंसाफ देने की बजाए अपने नेताओं को बचाने का प्रयास कर रहे है, बेटी बचाओ की झूठी शपथ दिलाई गई है। कहा कि मुख्यमंत्री केवल सरकारी खजाने की लूट करने व घोषणा करने आते है, उन्हें जनता से कोई लेना देना नही है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशीष नेगी, संजना गुजराल, अंकित सुंदद्रियाल, मुकुल कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement