Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

पिकअप से 06 लाख से अधिक का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार; एक फरार


अल्मोड़ा. ।  पुलिस ने पिकअप से गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। एसएसपी देंवेंद्र पींचा ने जिले में नशा तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शनिवार रात एसओ सल्ट अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने कठपतिया तिराहे के आसपास गश्त की। इस दौरान सराईखेत क्षेत्र से नैनीताल नंबर की एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस को देख पिकअप चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर जंगल की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। वाहन के अंदर बैठे दूसरे व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम हरीश चन्द्र नेगी उर्फ छेत्र पाल निवासी श्रीगाड़ गुदलेख सल्ट बताया। फरार चालक की शिनाख्त रविन्द्र सिह रावत उर्फ रवि धौनी निवासी हनसाली सराईखेत सल्ट के रूप में की। वाहन की चेकिंग में चार कट्टों से 40.600 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 06 लाख से अधिक बताई जा रही है। बताया कि वह गांजे को गांव से खरीदकर रामनगर बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए और फरार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज किया है। टीम में हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, संजू कुमार, कांस्टेबल मदन सिंह शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement