March 4, 2026

गोठा, लौका के ग्रामीणों का धरना 26वें दिन भी जारी


रुद्रपुर ।  तीन सूत्रीय मांगों को लेकर लौका, गोठा के ग्रामीणों ने नगरपालिका पार्क में अनिश्चितकालीन धरना 26 वे दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने में बैठे ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। आरोप लगाया कि मांगों को लेकर लम्बे समय से शासन, प्रशासन को ज्ञापन देते आये हैं लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्राम लौका, गोठा, गुरुनानकनगरी, नकहा में दशकों से रह रहे परिवारों को भूमि में मालिकाना हक देने, गांवों में अपराधों को रोकने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना करने, गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की मांग को लेकर धरने में बैठे हैं। ग्रामीण ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जायेंगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरनास्थल पर विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया। धरना देने वालों में सत्येंद्र कुमार, शिवाधन प्रसाद, संदीप कुमार, हीरा सिंह, प्रेमनाथ, श्यामसुंदर, विजय प्रसाद, प्रदीप, मुरारी, विजय कुमार मौजूद रहे।

You may have missed