March 6, 2026

खनन के लिए सीमांकन करने पर भड़के ग्रामीण


बागेश्वर ।   खड़िया खनन के लिए सीमांकन करने की कार्रवाई पर कांडे थपलिया गांव के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज ग्रामीणों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर सीमांकन की कार्रवाई रोकने की मांग की है। अनदेखी करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।ग्रामीण मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 80 प्रतिशत गांव के लोग खड़िया खनन के पक्ष में नहीं हैं। अपनी भूमि में खनन पट्टा स्वीकृत नहीं करना चाहते हैं। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी 19 फरवरी को कुछ अनजान लोग राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंचे। इस दौरान सीमांकन करने का काम करने लगे। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि वह खेती किसानी पर निर्भर हैं। खनन के नाम पर उनकी रोजी-रोटी पर प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से इस कार्य पर जल्द से जल्द रोक लगाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर हरीश पुरी, नारायण पुरी, गणेश सिंह, सुरेश सिंह, प्रताप पुरी, प्रकाश सिंह, हीरा गिरी, प्रकाश सिंह, उमेश सिंह, मनोज पुरी, दरपान पुरी, महेश सिंह, दरपान सिंह आदि मौजूद रहे।