Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

नदी बचाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक


बागेश्वर गरुड़ ।  गरुड़। गोमती घाटी में चल रहे नदी बचाओ अभियान की टीम ने क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को अभियान के साथ जोड़ा। हितैषी संस्था की ओर से चलाई जा रही पदयात्रा के दौरान डॉ. किशन राणा के नेतृत्व में पदयात्रियों ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को अपने समाज, संस्कृति, परंपराओं से जुड़कर सीख लेने को कहा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल रौल्याना में नदी बचाओ अभियान की टीम का बच्चों ने स्वागत किया। बच्चों ने ‘क्या है जंगल के उपकार, मिट्टी पानी और बयार नारा लगाया। गिर्दा का गीत ‘जैता एक दिन तो आलौ उ दिन यो दुनी में गीत गाया। पदयात्रा दल के डॉ. वीरेन्द्र पाल, मदन गिरी ने बच्चों को संबोधित किया। यहां प्रधानाध्यापक नीरज पंत, दीपक पांडेय, भास्कर पंत आदि मौजूद रहे।

Advertisement