May 17, 2024

महिला कांग्रेस ने किया नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन


हल्द्वानी ।  बिंदुखत्ता के बीडी जोशी मेमोरियल स्कूल के ऑडिटोरियम में कांग्रेस पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने बुधवार को नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया। प्रत्येक विधानसभा में आयोजित किए जा रहे नारी न्याय सम्मेलन में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय-अत्याचार और शोषण के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया है। कार्यक्रम में वीरांगनाओं प्रेमा पपोला और गंगा फुलारा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उर्मिला मिश्रा, राधा दानू, मंजू जोशी, किरन जोशी, आशा जोशी, उर्मिला धामी, हंसी बहुगुणा, विधा जोशी, यमुना नैनवाल, दीपा पांडे, रेखा यादव, चंपा पांडे, शीला पांडे, माया पाठक, नीमा जोशी, भावना पांडे, उमा जोशी, कविता देवी, विद्या देवी, दीपा जोशी, कविता जोशी, प्रेमा शर्मा आदि ने भी महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहने और अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ आवाज मुखर करने का आह्वान किया।