July 27, 2024

बागेश्वर पुलिस ने किए 430 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार


बागेश्वर ।  नशामुक्त बागेश्वर बनाने में पुलिस को और सफलता मिली ह । आरे-द्यांगण बायपास पर दोनों पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने दोनों लोगों को 430 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने गुरुवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोतवाल क लाश नेगी के नेतृत्व में पुलिस बुधवार की देर शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान द्यांगण-आरे बायपास पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। चेकिंग के दौरान बाइक संख्या यूके-06-बीएच-1767 की तलाशी ली गई। इसमें ब ठे युवकों के पास से 430 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस दोनों को कोतवाली में लाई। यहां पकड़े गए लोगों ने अपना नाम केशव पाल पुत्र गुणी राम निवासी वार्ड नंबर दो शिवनगर ट्रांजिट केंप रुदुपर व लक्षित गोनका पुत्र करण सिंह निवासी मकान नंबर 13 वार्ड नंबर दो मेडिकल गली के पास रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर बताया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को दोनों को न्ययायलय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। सीओ कंडारी ने बताया कि चरस किससे खरीदी इसकी भी जांच हो रही है। साथ ही आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जाएगा।