Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

एलन मस्क अब एक्स में करेंगे बड़ा बदलााव, यूजर्स के टाइमलाइन से हटाएंगे लाइक और रीपोस्ट

दिल्ली । एलन मस्क ने गुरुवार को कहा कि वह यूजर्स के फीड से लाइक और रीपोस्ट हटाने जा रहे हैं। अब यूजर्स की टाइमलाइन पर केवल व्यू काउंट दिखाई देंगे। एक्स यूजर ने इस निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि यह  मूर्खतापूर्ण है और यह लोगों के जुड़ाव को कम कर देगा। प्रसिद्ध एक्स हैंडलर डोगेडिज़ाइनर ने सबसे पहले पोस्ट किया था कि एक्स फ़ीड से लाइक और रीपोस्ट की गिनती हटाने पर विचार कर रहा है। मस्क ने जवाब दिया कि यह निश्चित रूप से हो रहा है।
यह आइडिया एक्स यूजर्स को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने टिप्पणी की, इससे जुड़ाव कम होगा, क्योंकि लोग उन पोस्टों से जुड़ते हैं, जिन्हें वे देख सकते हैं कि उन्हें बड़ी संख्या में लाइक मिल रहे हैं। एक अन्य ने पोस्ट किया कि यह अत्यधिक मूर्खतापूर्ण होगा और जुड़ाव को बहुत कम कर देगा और इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा। एक एक्स यूूूजरर ने सुझाव दिया कि मस्क को एक नापसंद बटन जोडऩा चाहिए।
मस्क ने हाल ही में घोषणा की कि एक्स यूजर्स के पास जल्द ही वह सुविधा होगी, जो उनके फॉलोवर को पिन किए गए पोस्ट देखने की अनुमति देगी। एक पोस्ट में, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा कि यह सुविधा हर 48 घंटे में एक पिन की गई पोस्ट की अनुमति देगी। अरबपति ने अपने फॉलोअर्स से कहा, हमारे एल्गोरिदम में एक बदलाव आ रहा है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि आपके सभी फॉलोअर्स आपके पिन किए गए पोस्ट देखें।

Advertisement