Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर में रेल निर्माण के लिए जल्द करें बजट स्वीकृत, आंदोलन की चेतावनी


बागेश्वर ।  टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की यहां हुई बैठक में मार्ग निमाण शुरू नहीं होने पर चिंता जताई गई। नाराज लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द बजट स्वीकृत नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। समिति से जुड़े लोग रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओंओं ने कहा कि गत दिनों केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट जारी किया, लेकिन इस बजट में रेल मार्ग निर्माण के लिए कोई बजट का प्रावधान नहीं किया। यहां तक की इसकी चर्चा तक नहीं की, जबकि गत विधानसभा चुनाव से पहले हल्द्वानी में हुई सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके निर्माण की घोषणा की थी। दो साल बाद भी बजट नहीं मिला है। सिर्फ सर्वे के नाम पर उन्हें झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने जल्द बजट नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अध्यक्षता नीमा दफौटी व संचालन प्रातप सिंह गड़िया ने किया। इस मौके पर केशवानंद जोशी, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, बंशीधर जोशी, चरण सिंह बघरी, रमेश चंद्र रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Advertisement