Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

पत्रकार एकादश ने स्वीप की टीम को हराया


बागेश्वर ।  मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन के सहयोग से स्वीप एकादश एवं पत्रकार एकादश के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें पत्रकार एकादश ने जीत दर्ज की। मैच का मैन ऑफ द मैच हिमांशु जोशी को दिया गया।नुमाईश मैदान में आयोजित मैच का शुभारंभ दीपक पाठक, स्वीप के सहायक नोडल डॉ कैलाश चंदोला, आलोक पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीत कर पत्रकार एकादश के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 15 ओवर के निर्धारित मैच में नौ विकेट खोकर 138 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु जोशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। जवाब में उतरी स्वीप इलेवन की टीम सात विकेट खोकर 114 रन ही बना पाई। स्वीप टीम की ओर से कमल जोशी व हरीश कुमार द्वारा 15-15रनों के योगदान दिया। कप्तान नरेंद्र पालनी आठ ही रन बना पाए। विजेता व उपविजेता टीमो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच में निर्णायक कन्हैया वर्मा व दीपक दानू थे। उद्घोषक राजा पांडेय व स्कोरर गोविंद कोरंगा व ब्रजेन्द्र पांडेय थे। इस दौरान ललित जोशी, जगदीश उपाध्याय, घनश्याम जोशी, डॉ. हरीश दफौटी, जगदीश कार्की, अम्बरीस रावत, रमेश साह, महीप पांडेय, उमेश मेहता, मनोज कुमार, हरीश चौबे आदि मौजूद थे।

Advertisement