Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में रेस्टोरेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी


बागेश्वर ।   विकास भवन सड़क पर एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे आसपास की अन्य दुकानों और आवासीय घरों पर खतरा मंडरा गया। फायर सर्विस के जवानों ने तत्परता से आग पर काबू पाया। जिससे बड़ी घटना टल गई है। एचडीएफसी बैंक के समीप जगदीश पालनी का रेस्टोरेंट है। रविवार की देर रात एकाएक इसमें आग लग गई। भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र होने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय निवासी आनंद सिंह ने दमकल को सूचना दी। बताया कि रेस्टोरेंट में लगी आग अन्य दुकानों और घरों के लिए भी खतरा बन सकती है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जवानों ने फायर यूनिट, वाटर टेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बताया कि आग से भूपेंद्र पालनी और आनंद पालनी के रेस्टोरेंट के किनारे रखे कबाड़, रद्दी रजाई-गद्दे पर आग लगी थी। जिसे समय रहते काबू कर लिया गया। रेस्टोरेंट के अलावा आसपास की दुकानों और घरों को बचा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। टीम में चालक चंद्र राम, एफएम अंजुल पांडे, राजेंद्र प्रसाद, आनंद सिंह, रमेश सिंह, रवि सिंह, हिमांशु पाठक, दीपक कुमार, नीरज सिंह रावत, काजल, कीर्ति बिष्ट, अंजना सुप्याल आदि शामिल थे।

Advertisement