Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

डिग्री कॉलेज गरुड़ की प्रयोशालाओं को किया जाएगा सुसज्जित


बागेश्वर ।   सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में प्रयोगशालाओं को सुसज्जित किया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भारत सरकार ने दस लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इससे छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है।विधायक पार्वती दास ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाओं में आधुनिक उपकरणों के लिए दस लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष चिन्मय पांडे, दीपाकर बड़सीला आदि ने उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement