March 28, 2026

स्कूल में मनाया लोकपर्व फूलदेई, द्वार पूजा और फूलों की बनाई रंगोली


बागेश्वर गरुड़ । उत्तराखंड की संस्कृति और परम्परा से जुड़ा पर्व फूलदेई राजकीय जूनियर हाईस्कूल रौल्याना में बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज पन्त के कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति को उजागर करने के साथ पहाड़ की परम्परा को जीवन्त करता है।
शिक्षक भाष्कर पन्त के निर्देशन में बच्चों ने चैत्र माह के शुभ दिन लोकगीतों के साथ विद्यालय का द्वार सजाया और पूजन किया। फूलों से गुलदस्ते और रंगोली बनाई।
फूलदेई के दिन से भिटौली देने का महीना भी शुरू हो जाता है।
शिक्षक दीपक पाण्डेय ने कहा कि यह त्योहार बच्चों मन को हर्षोल्लास से भरने के साथ बड़ों को भी संतोष देता है।
समारोह में नीरज पन्त,दीपक पाण्डेय,भाष्कर पन्त,मदन गिरी,सोनू गोस्वामी, दिव्या नेगी, तनुजा कुंवर,मीरा गोस्वामी, हिमानी मेहरा,किरन गोस्वामी, हिमानी बिष्ट,कल्पना बोरा, अंजलि,बबली आदि उपस्थित रहे।