March 14, 2026

पिथौरागढ़ में 78हजार रुपये पहुंचा एक तोला सोना


पिथौरागढ़ । सीमांत में सर्राफा बाजार महंगाई की मार से जारी है। यहां एक तोले सोने (24 कैरेट) की कीमत ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार यहां एक तोला सोने का भाव 78 हजार पार पहुंच गया है।पुरानी बाजार के व्यापारी शिवओम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जारी नए रेट के अनुसार बाजार में एक तोले सोने का भाव 78 हजार 400 रुपये पहुंच गया है।