June 16, 2026

सड़क को लेकर हरीनगर-लेटाल के ग्रामीणों का प्रदर्शन


चमोली । थराली के हरीनगर लेटाल गांव के ग्रामीणों ने लेटाल गांव में सड़क सुविधा नहीं होने पर तहसील कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा हैं। ज्ञापन में मांग न माने जाने पर आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने की धमकी दी है। शुक्रव्रार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक भी हरीनगर लेटाल गांव सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क न होने से गर्भवती महिलाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों, तथा आपातकालीन स्थिति में यदि कोई बीमार हो गया तो बड़ी कठिनाइयों का सामना ग्रामीणों को करना पड़ता हैं। ज्ञापन में पूर्व प्रधान दानसिंह करमियाल, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, युवक मंगल दल अध्यक्ष रमेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य दर्शनी देवी, रेखा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।

You may have missed