September 17, 2026

बागेश्वर पुलिस ने चाकू के साथ किया एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

बागेश्वर । आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना कपकोट पुलिस द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक: 19-03-2024 को दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत तिमलाबगड ITI के पास से 10-15 कदम की दूरी पर अभियुक्त गोविन्द सिंह मर्तोलिया पुत्र नन्दन सिंह मर्तोलिया निवासी तिमलाबगड थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 24 वर्ष को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना कपकोट में FIR NO- 08/2024 धारा 04/25 आयुद्द अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।