September 18, 2026

चमोली में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च


चमोली ।  गैरसैंण प्रखंड़ के मेहलचौंरी एवं माईथान कस्बे में मंगलवार को आसन्न लोक सभा चुनावों को निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक संपादित करने के लिए थाना पुलिस गैरसैंण, मेहलचौंरी एवं माईथान चौकी पुलिस , होमगार्ड एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में एसओ गैरसैंण जयपाल सिंह नेगी, एसआई संपूर्णानंद जुयाल,आईटीबीपी के कंपनी कमांडर किशन सिंह बड़वाल सामिल रहे।