Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

वरिष्ठ रंगकर्मी बिट्टू कर्नाटक ने रामलीला के कलाकारों को सिखाई अभिनय की बारीकियां


अल्मोड़ा ।  वरिष्ठ रंग कर्मी बिट्टू कर्नाटक ने रामलीला कमेटी डीनापानी के कलाकारों को रामलीला की तालीम में जा कर अभिनय की बारीकियां सिखाई। विदित हो कि चैत्र मास की नवरात्रि में डीनापानी रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है। विगत वर्ष जब बिट्टू कर्नाटक मुख्य अतिथि के रूप में डीनापानी की रामलीला में पहुंचे थे तो रामलीला कमेटी के द्वारा उनसे कहा गया था कि अगली बार से वह डीनापानी रामलीला कमेटी के कलाकारों को तालीम में आ कर अभिनय एवं गायन की बारीकियां सिखाए। जिस क्रम में बिट्टू कर्नाटक के द्वारा डीनापानी रामलीला के कलाकारों को रामलीला के गुर सिखाए जा रहे हैं। बिट्टू कर्नाटक विगत 34 सालों से कर्नाटक खोला में रामलीला का सफल मंचन कर रहे हैं और स्वयं दशानन रावण का अभिनय रामलीला में करते हुए आ रहे हैं।बिट्टू कर्नाटक बेहद मझे हुए कलाकार हैं और रामलीला की बारीकियां से भली भांति अवगत है। यही कारण है कि डीनापानी रामलीला कमेटी द्वारा अपने कलाकारों को रामलीला के गुर सिखाने के लिए बिट्टू कर्नाटक को आमंत्रित किया गया था। बिट्टू कर्नाटक के द्वारा करीबन तीन से चार घंटे कलाकारों के साथ बिताए गए और बारीकी से उनको रामलीला के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के सुशील मेहता, बीरेंद्र मेहता, आनंद सिंह भंडारी, रमेश मेहता, शंकर मेहता एवं भगवत आर्य, देवेन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी, प्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement