Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, 3250 रुपये की नकदी बरामद


काशीपुर ।  निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल के पास जुआ खेल रहे तीन लोगों को कुंडा पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। एक आरोपी मौके से भाग निकला। गिरफ्तार लोगों से 3250 रुपये व ताश की गड्डी बरामद हुई है। कुंडा थाना क्षेत्र की मंडी चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने पुलिस टीम के साथ ठाकुरद्वारा से जसपुर जाने वाली सर्विस रोड पर निर्माणाधीन बैंक्वेट हाल के पीछे दबिश दी। जुआ खेल रहे इस्लामनगर निवासी उस्मान अली, फिरोज व ग्राम हरियावाला निवासी वसीम को दबोचा। पुलिस को देखकर बाबरखेड़ा निवासी सचिन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल सुमित कुमार, हरीश प्रसाद शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement