Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण

     बागेश्वर ।    लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र,निष्पक्ष,निर्विघ्न,पारदर्शिता व कुशलतापूर्वक संपादन के लिए कार्मिकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को 510 मतदान अधिकारी प्रथम के साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को डिग्री कॉलेज प्रेक्षागृह में सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जीएस सौन व मास्टर ट्रेनर दीप जोशी ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को विभिन्न  प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने, सील करने के साथ ही बीयू व  सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान के लिए सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की शंका का निदान भी किया।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को बताया गया कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान कराना है, इसमें मतदान कार्मिकों की भूमिका अहम है, इसलिए मतदान कार्मिक सैद्धान्तिक के साथ ही ईवीएम का गहनता से प्रशिक्षण लें, ताकि  मतदान दिवस पर किसी प्रकार की परेशानी न आये। इस दौरान सभी अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं शालीनता से निर्वाचन कार्यो को संपादित कराने की जानकारी दी गयी। निर्वाचन से जुड़े सभी कार्मिक तटस्थ होकर कार्य करेंगे तथा मतदान पार्टियां अपने ही बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेंगे व किसी का भी आतिथि स्वीकार नहीं करेंगे आदि की जानकारी भी विस्तृत रूप में मास्टर ट्रेनरों द्वारा दी गयी।

     प्रशिक्षण में उपजिलाधिकारी मोनिका, नोडल अधिकारी दिव्यांग मतदाता हेम तिवारी, तहसीलदार दलीप सिंह, निशा रानी समेत प्रशिक्षण ले रहे जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व मतदान अधिकारी मौजूद रहे। 

Advertisement