बागेश्वर पुलिस ने 10 पेटी शराब के साथ किया एक गिरफ्तार
बागेश्वर । आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक: 20-03-2024 को प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के दौरान गाड़गाव मार्ग कांडा रोड पर चाय के खोखे से अभियुक्त नवीन चन्द्र पुत्र श्री मोहन राम निवासी ग्राम नायल पोस्ट चमड़थल खोला खेत थाना कोतवाली बागेश्वर, जिला बागेश्वर उम्र 39 वर्ष को 10 पेटी (02 पेटी -अंग्रेजी शराब बरमुड़ा XXX रम, 8 पेटी- बाजपुर मसालेदार देशी शराब) अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा मौके से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में FIR NO- 21/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गयाl
