Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 9, 2026

आज 10 नामांकन पत्र बिके, एक नामांकन हुआ दाखिल


अल्मोड़ा. ।  गुरुवार को अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के लिए 10 नामांकन प्रपत्रों की खरीद हुई। गुरुवार को 04 नामांकन प्रपत्र कुंदन सिंह भंडारी ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप टम्टा के नाम पर, 04 नामांकन प्रपत्र गिरीश नाथ गोस्वामी ने उत्तराखंड क्रांति दल के उम्मीदवार अर्जुन देव के नाम पर, 01 नामांकन प्रपत्र निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन प्रसाद ने स्वयं, 01 नामांकन प्रपत्र कुंदन लटवाल ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के नाम पर लिया। रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा को 01 नामांकन पत्र प्राप्त हुआ, जो पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के उम्मीदवार डॉ प्रमोद कुमार ने दाखिल किया।

You may have missed

Advertisement