Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

भाजपा के मंत्रियों की साख दांव पर लगी


 देहरादून ।   लोकसभा चुनाव में भले ही भाजपा के प्रत्याशी जीत या हार का सामना करेंगे लेकिन राज्य के कैबिनेट मंत्रियों की इसमें कठिन परीक्षा होगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में कई मंत्रियों की सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन चिंताजनक था, जो लोकसभा चुनाव में चुनौती बनकर खड़ा है।
2019 के लोकसभा चुनाव में सुबोध उनियाल की विधानसभा नरेंद्रनगर(गढ़वाल लोकसभा) में भाजपा को 37 हजार से अधिक वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी का प्रदर्शन काफी कमतर था। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां 27430 तो कांग्रेस को 25632 वोट मिले थे। इसी प्रकार, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की विधानसभा श्रीनगर(गढ़वाल लोकसभा) में 2019 के लोकसभा में भाजपा-कांग्रेस के बीच आधे का अंतर था लेकिन 2022 के विधानसभा में भाजपा को 29631 और कांग्रेस को 29618 मत मिले थे। बेहद नजदीकी जीत थी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की सोमेश्वर विधानसभा सीट(अल्मोड़ा लोकसभा) पर 2019 लोकसभा में भाजपा को 25030 तो कांग्रेस को 15728 वोट मिले थे। लेकिन 2022 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा को 26161 और कांग्रेस को 20868 वोट मिले थे। खटीमा विस सीट(नैनीताल लोकसभा) पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से चुनाव हार गए थे। जिस पर अब भाजपा के लिए वोट जुटाना बड़ी चुनौती है।
किस मंत्री की सीट पर क्या थी स्थिति
2019 लोकसभा परिणाम
मंत्री का नाम- विधानसभा सीट(लोकसभा)- भाजपा वोट- कांग्रेस वोट
सुबोध उनियाल- नरेंद्र नगर(गढ़वाल)- 37883- 7168
सतपाल महाराज- चौबट्टाखाल(गढ़वाल)- 26039- 10743
धन सिंह रावत- श्रीनगर(गढ़वाल)- 34391- 17836
प्रेमचंद अग्रवाल- ऋषिकेश(हरिद्वार)- 77508- 14369
गणेश जोशी- मसूरी(टिहरी)- 52526- 21575
रेखा आर्य- सोमेश्वर(अल्मोड़ा)- 25030- 15728

You may have missed

Advertisement